गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से 24 जनवरी को शादी करने वाले है वरुण धवन, जानिए ब्रेकअप की अफवाहो से लेकर दोनों के शादी करने तक का सफर!

0
387

दोस्तों बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल एक दिन बाद यानी 24 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं। दोनों के शादी समारोह की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं और दोनों वेडिंग डेस्टिनेशन पर पहुंच गए हैं। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन क्या आप इन दोनों के बारे में पूरी जानकारी रखते हैं? यहां हम इनकी दोस्ती, ब्रेकअप की अफवाहों और शादी तक के सफर के बारे में बताने जा रहे हैं।

बता दे वरुण धवन बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद कई बार नताशा दलाल के साथ स्पॉट हुए और दोनों ने कई बार सुर्खियां बटोरी। लेकिन हम इससे भी आगे से शुरुआत करत हैं। नताशा दलाल कौन हैं? नताशा दलाल एक स्थापित फैशन डिजाइनर हैं। उनका खुद का ब्रांड नेम है। न्यूयॉर्क में पढ़ाई पूरी करने का बाद वह 2013 में भारत लौटीं। वह वरुण धवन की बचपन से ही दोस्त हैं। बचपन से दोस्त होने के बावजूद, वरुण और नताशा की लव स्टोरी एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान शुरू हुई। उस वक्त दोनों 11वीं या 12वीं में पढ़ते थे।

वरुण ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि नताशा ने उन्हें 3-4 बार रिजेक्ट भी किया लेकिन आखिर में उन्होंने वरुण की फीलिंग्स के स्वीकार किया। वरुण ने कई प्लेटफॉर्म पर नताशा के लिए अपना प्यार जताया। लेकिन साल 2017 में खबर आई की वरुण ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से ब्रेकअप कर लिया। लेकिन वरुण ने इन खबरों को खारिज कर दिया और इन्हें अफवाह बताया। साल 2018 में वरुण और नताशा की शादी की अफवाहें फैलने लगी और साल 2019 में भी जारी रहा। वरुण ने इस पर रिएक्शन दिया और कहा कि वह इतनी जल्दी शादी नहीं करेंगे।

साल 2020 में फिर शादी की चर्चा फिर शुरू हुई और थाइलैंड में हनीमून मनाने की प्लानिंग की खबरें भी सामने आईं।लेकिन कोरोना वायरस की वजह ये संभव नहीं हो पाया। लेकिन अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। 24 जनवरी 2021 को शादी कर रहे हैं। उनकी शादी मुंबई के अलीबाग स्थित एक होटल में होगी। उनकी शादी में 200 मेहमान आएंगे, जिसकी लिस्ट तैयार हो चुकी है।