अभिनेत्री नयनतारा ने 18 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस के बर्थडे को उनके पति व डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने और खास बना दिया। विग्नेश ने उन्हें रॉल्स रॉयस गिफ्ट की है, जिसकी फोटोज आज बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने नयनतारा के लिए एक लव नोट लिखा है।

विग्नेश ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने नई चमचमाती आलीशान कार की फोटो साझा की है। तस्वीर में नयनतारा और विग्नेश अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी नयनतारा। आपका जन्मदिन एक आशीर्वाद है। मैं तुम्हें बेहद प्यार करता हूं। जीवन को इतना खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया। हमारी जिंदगी में इतने खूबसूरत पल, प्यार, पॉजिटिविटी देने के लिए यूनिवर्स का शुक्रिया’।
View this post on Instagram
इस कार की कीमत 10 करोड़ रुपये करीब बताई जा रही है। नयनतारा और विग्नेश की शादी साल 2022 में हुई। विग्नेश ने नयनतारा के जन्मदिन पर उन्हें कार गिफ्ट करने का चलन बनाया है। इस साल भी उन्होंने इसे पूरा किया। नयनतारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे लगातार अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में बिजी हैं। वे जल्द ही चिरंजीवी, बालकृष्ण और यश के साथ फिल्म में नजर आएंगी। साथ ही तमिल और मलयालम सिनेमा में भी कई प्रोजेक्ट हैं। वर्क कमिटमेंट्स के बावजूद नयनतारा ने सादगीभरे अंदाज में परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
नयनतारा साउथ की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। वे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में अहम किरदार निभा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के जरिए बॉलीवुड में भी डेब्यू किया। इस फिल्म में उनका एक्शन अवतार देखा गया।


