एक्ट्रेस वीजे चित्रा के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आत्म’हत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप!

0
435

दोस्तों साउथ इंडियन एक्ट्रेस वीजे चित्रा 9 दिसंबर की सुबह एक होटल में मृ’त पाई गई थीं। वीजे चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में फांसी लगाकर आत्म’हत्या की थी। तमिल टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा की आत्म’हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। वह महज 28 साल की थीं। अब तमिलनाडु की पुलिस ने अभिनेत्री के पति को आत्म’हत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

अभिनेत्री की आत्म’हत्या की पूरी कहानी उनके पति ने ही पुलिस को सुनाई थी। चित्रा की मां ने बिजनेसमैन हेमंत रवि पर यह आरोप लगाया था कि उसने उनकी बेटी को पीटकर मार डाला। हेमंत के खिलाफ धारा 306, आत्म’हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि हेमंत एक टीवी सीरियल में चित्रा द्वारा इंटीमेट सीन दिए जाने से नाराज थे। जिस दिन चित्रा की मौ’त हुई उस दिन भी हेमंत ने उनके साथ गलत बर्ताव किया था।

बता दे की 9 दिसंबर को चित्रा देर रात करीब 2.30 बजे शूटिंग करने के बाद होटल लौटी थीं। वह होटल में अपने पति के साथ रह रही थीं। हेमंत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि होटल पहुंचने के बाद चित्रा ने कहा कि वह नहाने जा रही हैं। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकलीं, जिसके बाद उन्होंने होटल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी। जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका श’व लटका मिला।

मालूम हो कि कई दिनों तक चित्रा के दोस्तों और हेमंत से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। चित्रा और हेमंत की सगाई अगस्त में हुई थी और दोनों ने अक्टूबर में रजिस्टर्ड शादी की थी। बता दें कि चित्रा को पांडियन स्टोर्स के सीरियल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। यह सीरियल विजय टीवी पर प्रसारित होता है। उन्होंने इसमें मुलई की भूमिका निभाई थी। वीजे चित्रा के नाम से मशहूर चित्रा कामराज टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा थीं।