अपनी टीचर को दिल दे बैठे थे युजवेंद्र चहल, बेहद दिलचस्प है धनश्री के साथ लव स्टोरी, देखिए चहल के परिवार की फोटोज…

0
361

युज़वेंद्र चहल एक भारतीय खिलाड़ी हैं जो एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और टी-२० अंतर्राष्ट्रीय को रिप्रेजेंट करते हैं। ये अपने डोमेस्टिक करियर में हरियाणा और आईपीएल में राजस्थान रॉयल के लिए खेलते हैं। ये एक अच्छे गेंदबाज हैं। चहल अजंता मेंडिस के साथ, टी 20 अंतर्राष्ट्रीय इतिहास में केवल दो खिलाड़ियों में से एक है, जिन्होंने 6 विकेट लिए हैं।

युजवेंद्र चहल का जन्म हरियाणा के जींद शहर में 23 जुलाई 1990 को हुआ था. उन्हें बचपन से शतरंज खेलने का बहुत शौक था और इसी खेल के साथ उन्होंने कई जूनियर स्तरों पर कई प्रतियोगिताएं खेली है। वह बचपन में बहुत पतले थे उन्हें हड्डी के नाम से बुलाया करते थे। उनके पिता का नाम केके चहल है जो की पेशे से एक वकील हैं और उनकी माँ, सुनीता देवी एक गृहिणी हैं।उनकी दो बड़ी बहनें हैं, दोनों ऑस्ट्रेलिया में सेटल हैं।

यदि हम युज्वेंद्र चहल की पढाई को लेकर बात करे तो उन्होंने अपनी पढ़ाई जींद के ही DAVC पब्लिक स्कूल से पूरी हुई। युज्वेंद्र का मन पढाई में बिलकुल नहीं लगता था लेकिन वह क्रिकेट और चेस को बहुत पसंद करते थे। इसीलिए मात्र 7 साल की उम्र में ही उन्होंने चेस खेलना शुरू कर दिया और साथ ही क्रिकेट खेलने की भी शुरुवात की।

देखते ही देखते वह अपने जूनून और कठिन परिश्रम के कारण वह अपने ही क्षेत्र के चेस मास्टर को मत देने लगे। इसी वजह से उन्हें मात्र 10 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज में अपना जौहर दिखाने का मौका मिला। जहां उन्होंने 2002 में राष्ट्रीय स्तर पर की जाने वाली बाल चेस प्रतियोगिता को जीत कर चैंपियन होने का ख़िताब अपने नाम किया। ये उनकी पहली राष्ट्रीय चैंपियन ट्रॉफी थी। इस ख़िताब की वजह से पहली बार उन्हें अन्तराष्ट्रीय स्तर पर ग्रीस में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में भारत के लिए खेलने का मौका मिला। इसके आलावा युज्वेंद्र अंडर 16 नेशनल चेस चैंपियनशिप का भी हिस्सा रह चुके है।

वर्ष 2006 में उनके करियर का सबसे ख़राब दौर आया उन्हें अपने चेस गेम के लिए स्पोंसर मिलना बंद हो गये। उनके सामने सबसे बड़ी विपदा आई वो थी पैसा। चेस ऐसा खेल था जिसमे उनका हर साल 50 से 60 हजार सालाना खर्च होता था। चहल के सामने समस्या ये थी कि वो कैसे इतने पैसे इस खेल के लिए जुटा पाएँगे। इसीलिए उन्होंने फैसला लिया की अब वो आगे चेस नहीं खेलेंगे और उन्होंने इस खेल को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उसके बाद चहल ने क्रिकेट को ही अपना लक्ष्य बना लिया और क्रिकेट में जी तोड़ मेहनत करना शुरू कर दी।

चहल की ज़िन्दगी में आईपीएल एक बेहतरीन मौका और मोड़ लेकर आया था। चहल को पहली बार 2011 IPL में मुंबई इंडियन ने ख़रीदा था. चहल 2011 के IPL में खेलने का कुछ खास मौका नहीं मिला पूरे आईपीएल में सिर्फ 1 ही मैच में दिखाई दिए। बता दे कि चहल को उल्टे हाथ के स्पिन गेंदबाज़ के तौर पर टीम में लिया गया था। चहल फिर भी हार नहीं मानी और अपने खेल में और सुधार करना शुरू कर दिया। उसी मेहनत की वजह से CHAMPION LEAGUE TWENTY-20 में अपनी टीम की तरफ से सभी मैच खेलने का मौका मिला और जहां उन्हें हरभजन सिंह से एक गेंदबाज़ के तौर पर बहुत कुछ सिखने को मिला।

यह अफवाह थी कि युजवेंद्र भारतीय अभिनेत्री और मॉडल तनिष्का कपूर के साथ रिश्ते में थे। हालाँकि 8 अगस्त 2020 को, उन्होंने अपनी प्रेमिका धनश्री वर्मा , एक YouTuber से सगाई कर ली।बाद में दोनों ने मंगलवार यानी 22 दिसंबर 2020 को एक दूसरे से शादी कर ली। जैसा कि यह जोड़ी विवादों में घिरी हुई है, आइए एक नजर डालते हैं चहल और धनश्री की प्यारी प्रेम कहानी पर।

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी टीचर धनश्री वर्मा को ही दिल दे दिया था। यह कहानी पहले लॉकडाउन के दौरान की ही है। दोनों की मुलाकात पहले लॉकडाउन के दौरान वर्चुअल हुई थी। एक इंटरव्यू में धनश्री ने बताया था कि चहल ने लॉकडाउन के दौरान उनकी ऑनलाइन क्लास ज्वॉइन की थी और इस दौरान ही वह उन्हें दिल दे बैठे। ऑनलाइन क्लास के दौरान ही दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वह रिलेशनशिप में आ गए। मात्र 3 महीने के रिलेशन के बाद ही दोनों ने सगाई करने का फैसला लिया। इसके बाद चहल-धनश्री ने अगस्त 2020 में सगाई की और दिसंबर 2020 में दोनों शादी कर ली।

युजवेंद्र चहल और धनश्री ने 22 दिसंबर 2020 को दिल्ली में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी में भारतीय क्रिकेट के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी शिरकत की थी। हालांकि चहल की शादी के समय भारतीय टीम के कई खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं।

बता दें कि धनश्री वर्मा डांस कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ एक डेंटिस्ट भी हैं। उन्होंने मुंबई के एक कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई की थी, लेकिन शुरुआत से ही उन्हें डांसिंग पसंद थी, ऐसे में उन्होंने इसी को अपने करियर के रूप में चुना। 2017 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल बनाया और धीरे-धीरे वह काफी फेमस हो गईं।

धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह पेशे से एक कोरियोग्राफर और डांसर भी हैं। उनकी खुद की एक डांस कंपनी भी है। ऋतिक रोशन से एक मुलाकात के बाद उनका मन डांस के प्रति आकर्षित हो गया था। इसके बाद उन्होंने वह अपने डांस वीडियो के चलते काफी फेमस हो गईं। यूट्यूब पर 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर चहल को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर पहुंचती हैं।