‘प्यार अँधा होता हैं’ बॉलीवुड की इन 7 अजीब जोड़ियों ने साबित कर दिया !

0
265

बॉलीवुड की दुनिया बहुत ही विचित्र है। यहां पर कुछ भी होता रहता है। और प्यार भी इन्ही सब चीजों में से एक। लोग कहते है की प्यार जाति धर्म, ऊंच नीच, सुंदरता कुछ भी नही देखता है। ये जब किसी को होता है तो उसे अंधा बना देता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही प्रेमियों के जोड़ियों को दिखाएंगे जिनको देखकर आप भी कहेंगे की प्यार सच में अंधा होता है।

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान ने अपने से 8 साल छोटे शिरीष कुंदर से शादी की है। ये दोनो अपनी जिंदगी में बहुत खुश है।

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री किम शर्मा दिखने में बहुत खूबसूरत है पर उनके पति अली पंजानी दिखने में मोटे और गंजे है। जिससे उनके और किम शर्मा की जोड़ी पर किसी को विश्वास नहीं होता है।

बॉलीवुड के खलनायक यानी संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त से 3बार शादी की है। उनके और मान्यता के बीच में 20 साल का अंतर है। ये दोनो अपनी शादी से खुश है।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन दोनो ने शादी की है। पर इनकी जोड़ी में बहुत ज्यादा अंतर है। जहा पर अमिताभ बच्चन सबसे लंबे कद के एक्टर है तो वही जया बच्चन की हाइट बहुत कम है। फिर भी दोनो के बीच बहुत प्यार है और इनकी शादी अभी तक टिकी है।

जूही चावला ने जय मेहता से शादी की है। जो बहुत ही कम अच्छे लगते है दिखने में। जय की पहली पत्नी की मौत एक प्लेन क्रैश में हो गई थी। जूही चावला इनकी दूसरी पत्नी है। दोनो को देखकर ऐसा लगता है की ये बाप और बेटी हो।

शिल्पा शेट्टी ने भी अपने से कम गुड लुकिंग आदमी से शादी की है। उनके पति राज कुंद्रा पहले से ही शादीशुदा थे उसके बाद उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया और फिर शिल्पा शेट्टी से शादी की। दोनो के बीच बहुत प्यार है।

श्री देवी और बोनी कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे अजीब जोड़ियों में से एक है। श्री देवी एक बहुत ही खूबसूरत एक्ट्रेस थी पर उन्होंने एक तलाक शुदा और अपने काफी बड़े उम्र के इंसान से शादी की। अब श्री देवी हमारे बीच नहीं रही है। श्री देवी और बोनी कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे अजीब जोड़ियों में से एक रही है।