दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर जहां बॉलीवुड में अपने पैर जमा चुकी हैं, वहीं छोटी बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू के लिए तैयार हैं। खुशी जल्द ही रुपहले पर्दे पर नजर आने वाली हैं। डेब्यू से पहले ही खुशी मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। स्टाइल और फैशन के मामले में भी वह अपनी दीदी जान्हवी कपूर को बराबर टक्कर देती नजर आती हैं। बता दें कि खुशी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर खुशी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।
खुशी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने तीन तस्वीरें साझा की हैं। तीनों तस्वीरों में खुशी एक से बढ़कर एक स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही हैं। पहली और दूसरी तस्वीर में खुशी चारपाई पर बैठी नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में खुशी एक टेबल के पास बैठी नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
तस्वीरों में जान्हवी का लुक बेहद प्यारा लग रहा है। वह पिंक और व्हाइट कलर के प्लाजो सूट में नजर आ रही हैं। एथनिक लुक में खुशी गजब ढा रही हैं। खुशी न्यूड मेकअप में नजर आ रही हैं। खुशी की मुस्कान उनके लुक में चार चांद लगा रही है। पोस्ट के साथ खुशी ने कैप्शन में लिखा है, ‘आज का दिन।’ बता दें कि खुशी कपूर बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी हैं।
View this post on Instagram
खुशी के इस पोस्ट पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। एक तरफ यूजर्स उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं सेलेब्स भी खुशी की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। उनके पोस्ट पर जान्हवी कपूर ने कमेंट कर लिखा है, ‘पिंक मफिन।’ वहीं, महीप कपूर ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो खुशी कपूर जल्द ही फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के अलावा और भी कई स्टारकिड्स नजर आएंगे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।