बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई अभिनेता और एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिनके हमशक्ल की फोटोज खूब वायरल हुई हैं। आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के हमशक्ल के बारे में बताने हैं। एक नहीं बल्कि 6 औरतें हैं, ऐश्वर्या की तरह दिखाई देती हैं। पहली बार देखने के बाद आप भी असली-नकली में फर्क नहीं कर पाएंगे।
आमना इमरान
आमना एक सोशल इन्फ्लुएंसर और ब्लॉगर हैं, जो पाकिस्तान से हैं। आमना अपनी फोटोज पोस्ट करने के बाद रातों-रात फेमस हो गई थीं। बाद में आमना मेडिकल प्रोफेशन में डिग्री हासिल करने के लिए अमेरिका चली गईं। आमना ने अपने मशहूर टिक टोक वीडियोज से सबका ध्यान खींचा था। आमना के लुक को देखने के बाद लोगों ने उनकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से करना शुरू कर दिया था। आमना ने स्वीकार किया कि वह मिस वर्ल्ड 1994 की बहुत बड़ी फैन हैं।
स्नेहा उल्लाल
स्नेहा उल्लाल 2005 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ में दिखाई दीं। स्नेहा मिस वर्ल्ड 1994 से बिल्कुल मिलती-जुलती हैं और इस वजह से उनका नाम इंडस्ट्री में और बढ़ गया। डेब्यू के बाद उन्हें कई लोगों ने अप्रोच किया था। उसके बाद स्नेहा टॉलीवुड में चली गईं।
महलाघा जबेरी
महलाघा जबेरी एक ईरानी-अमेरिकी इन्फ्लुएंसर और मॉडल हैं। इनकी शक्ल भी काफी हद तक ऐश्वर्या राय बच्चन से मेल खाती है। वह अपने लुक्स की वजह से काफी फेमस हुई हैं।
अमुज अमृता
इंटरनेट सनसनी बनने के बाद अमुज अमृता मिस वर्ल्ड 1994 की तरह दिखती हैं। जब उन्होंने फिल्म ‘इरुवर’ से मॉडल का लुक लिया। अमुज अमृता सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
मानसी नाइक
मराठी एक्ट्रेस मानसी नाइक भी ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखती हैं। मानसी आए दिन सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के लुक को कॉपी करते हुए फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में जनवरी में मानसी ने प्रदीप खरेरा नामक एक मुक्केबाज से शादी की। मानसी एक डांसर भी हैं।
आशिता राठौर
सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा इंस्टाग्राम पर उनकी प्रोफाइल का पता लगाने के बाद आशिता राठौर इंटरनेट सनसनी बन गई हैं। वह ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखती हैं। इंदौर की रहने वाली आशिता के फिलहाल 34 हजार से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।