बिपाशा बसु ने करण को एडवांस में विश की शादी की 8th Anniversary, पति के लिए लिखा रोमांटिक नोट देखें

0
89

बॉलिवुड अभिनेत्रा बिपाशा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के क्यूट कपल्स की लिस्ट में आते हैं। फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया पर पति करण सिंह ग्रोवर को दो दिन पहले एडवांस में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह की बधाई दी है। बिपाशा और करण ने 30 अप्रैल 2016 में शादी की थी।

बिपाशा बसु ने 27 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पति करण के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन सभी फोटोज को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और उन्हें अलग-अलग तरह से शादी की सालगिराह की बधाई दे रहे हैं। बिपाशा ने पति करण के लिए फोटो शेयर की साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मेरा सब कुछ। उस दिन से 8 साल हो गए जब हम आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बने। समय बहुत तेजी से बीत गया। हर दिन मुझे और अधिक प्यार करने के लिए धन्यवाद।”

बिपाशा बसु ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं उनमें दोनों की बॉन्डिंग की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा और करण के बीच प्यार भरे पलों को साफ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में बिपाशा गहरे लाल रंग के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं सफेद शेरवानी में करण काफी हैंडसम दिख रहे हैं। बिपाशा और करण के फैंस और दोस्त उन्हें प्यार भरे मैसेज और इमोजी भेज रहे हैं।

बिपाशा ने जब से यह एनिवर्सी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है तभी से फैंस के मैसेज की बाढ़ आ गई है। फैंस लगातार उन्हें 8वीं शादी की सालगिराह की बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ”हैप्पी एनिवर्सी आपो दोनों करो ढ़ेर सारा प्यार और खुशियां।” एक और फैन ने लिखा, ”हैप्पी एनिवर्सी क्यूटीज।” एक फैन ने लिखा, ”आप दोनों को हैप्पी एनिवर्सी, दोनों बहुत ही ज्यादा गॉर्जियस दिख रहे हैं।” इसके अलावा कई फैंस हॉर्ट इमोजी और फायर इमोजी भेज रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बिपाशा और करण 2015 में निर्देशक भूषण पटेल की फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले और वहीं उनके प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने डेटिंग के एक साल के अंदर ही अप्रैल 2016 में शादी कर ली थी। कपल ने 12 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया। दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ में बहुत खुश हैं।