Divorce के बाद इन हसीनाओं ने दूसरी शादी से किया तौबा, अकेले में जी रही हैं खुशहाल जिंदगी!

0
16

बॉलीवुड सितारे अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अपने चेहते सितारों के बारे में हर बात जानने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। बॉलीवुड में शादी टूटना कोई बड़ी बात नहीं है। आए दिन किसी न किसी स्टार की शादी टूटने की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में कई सितारे दूसरा घर बसा लेते हैं, तो कई पहले शादी मुकम्मल न होने के बाद अकेले ही रहना पसंद करते हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने भी नागा चैतन्य से तलाक के बाद अब तक दूसरी शादी नहीं की। ऐसे में इस लेख में हम उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बात करेंगे, जिनकी शादी मुकम्मल नहीं हुई। पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने दूसरी शादी नहीं की। तो आइए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे में…

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अभिनेता नागा चैतन्य के साथ साल 2017 में शादी की थी। बेपनाह प्यार होने के बाद भी दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी थी। 2021 में अभिनेत्री की शादी नागा चैतन्य से टूट गई थी। 2021 में दोनों का तलाक सबसे ज्यादा चर्चित विषयों में से एक था। नागा चैतन्य से तलाक बाद सामंथा ने दूसरी शादी नहीं की है। वह फिलहाल अपने करियर और हेल्थ पर ध्यान दे रही हैं।

90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से 2003 में शादी की थी। मगर दोनों का तलाक हो गया था। अभिनेत्री ने 2016 में संजय से तलाक लिया था। इसके बाद अब तक करिश्मा ने दोबारा शादी नहीं की है।

बॉलीवुड अदाकारा चित्रांगदा सिंह ने साल 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी। उन्होंने ज्योति रंधावा से साल 2014 में तलाक ले लिया था। इसके बाद अभिनेत्री ने अपना दोबारा घर नहीं बसाया है। वह अकेले ही बेटे जोरावर की परवरिश कर रही हैं।

अभिनेत्री महिमा चौधरी ने बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। मगर उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। महिमा सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी का पालन पोषण कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बेटी के साथ तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला इन दिनों संजय लीला के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मनीषा कोइराला में अकेले जिंदगी जी रही हैं। साल 2012 में अभिनेत्री ने सम्राट दहल से तलाक लिया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी नहीं की।