रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करती दिखीं Kriti Sanon, शेयर की पोस्ट देखें

0
88

बॉलीवुड सितारे आज क्रिसमस के त्योहार के रंग में रंगे हैं, वह सेलिब्रेशन की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर करके अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया। इस जश्न में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया और उनके परिवार के लोग शामिल हुए। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंच कर सभी को सरप्राइज कर दिया।

एक तस्वीर में कृति सनोन कबीर बहिया के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में कृति और कबीर क्रिसमस थीम वाले मोजे पहने हुए आराम करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

एक तस्वीर में कृति सेनन भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ पोज देते हुए नजर आईं। इस दौरान धोनी सीक्रेट सांता के लुक में दिखे। उन्होंने सांता कैप के साथ लाल रंग की पोशाक पहनी हुई थी, जो जश्न को और शानदार बनाती है।

कृति सेनन और कबीर के रिश्ते की अफवाहें काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। कहा जाता है कि कृति कबीर से करीब नौ साल बड़ी हैं, यही वजह है कि वह अपने रिश्ते को छिपाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार ने अभी तक इस शादी को पूरी तरह से मंजूरी नहीं दी है, यही वजह है कि दोनों ने इसे आधिकारिक बनाने से मना कर दिया है।

एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। अभिनेत्री को हाल ही में ‘क्रू’ और ‘दो पत्ती’ में देखा गया।