इन लिस्ट में हसीनाओं ने टॉप क्रिकेटर को बनाया हमसफर, किसी का सफल रहा रिश्ता, तो किसी की राहें हुईं जुदा जानें

0
31

बॉलीवुड और क्रिकेट का काफी पुराना नाता रहा है। दोनों ही क्षेत्र में पैसा और ग्लैमर है। यही वजह है कि जब कोई बड़ा मैच होता है तो अक्सर मैदान में बॉलीवुड सितारों को देखा जाता है। हालांकि, अब बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा। यह अब शादी में भी बदल चुका है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने क्रिकेटर से शादी की थी। हालांकि, कुछ की राहें भी जुदा हो गईं। आइए जानते हैं…

भारतीय क्रिकेटर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने साल 2020 में सात फेरे लिए थे। दोनों सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते थे। हालांकि, अब दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इंटरनेट पर अब दोनों के रिश्ते की खटास की खबरें भी वायरल हो रही हैं। कई लोगों का कहना है कि अब दोनों अलग होने की सोच रहे हैं।

नताशा स्टेनकोविक टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह कई आइटम नंबर्स में भी नजर आ चुकी हैं। नताशा और हार्दिक ने साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, अब दोनों की राहें जुदा हो गई हैं और दोनों अपने बच्चों का साथ में पालन-पोषण कर रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी, उस समय दोनों की शादी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। दोनों ने शादी करने से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इस समय कपल बेटी वामिका और बेटे अकाय के माता-पिता है। अनुष्का बच्चों को मीडिया लाइमलाइट से काफी दूर रखती हैं

हेजल कीच ब्रिटिश मॉडल हैं और सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में भी नजर आ चुकी हैं, उन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। हेजल और युवराज ने साल 2016 में शादी की थी। आज दोनों एक खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं।

क्रिकेटर हरभजन और गीता बसरा ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। गीता पंजाबी इंडस्ट्री का जाना मान नाम हैं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। दोनों साथ में अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं।

शर्मला टैगोर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्री थीं, उन्होंने मंसूर अली खान पटौदी को अपना हमफसर बनाया था। सालों तक एक-दूसरे को जानने-समझने और डेटिंग के बाद शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी ने 27 दिसंबर, 1968 को रचाई थी। शर्मिला ने अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।