बुधवार 26 फरवरी को सनातन धर्म को मनाने वाले लोग महादेव की भक्ति, उपासना में मगन नजर आ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी महादेव के भक्त हैं, इन लोगों ने भी सोशल मीडिया पर महाशिवरात्रि से जुड़ी पोस्ट की हैं। इसमें विक्की कौशल, कंगना रनौत और सुनील शेट्टी शामिल हैं।
View this post on Instagram
विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का रोल किया है। संभाजी महाराज महादेव के बहुत बड़े भक्त थे, फिल्म में भी विक्की कौशल पर कुछ सीन फिल्माए गए हैं, जिनमें वह शिव जी पूजा कर रहे हैं। साथ ही फिल्म में युद्ध से पहले के दृश्यों में वह महादेव के नाम का उद्घोष करते हैं। इन्हीं सींस को महाशिवरात्रि पर विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है- ‘ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव।’
View this post on Instagram
सुनील शेट्टी ने भी एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है, जिसमें ध्यान करते हुए दिखे। वह कैप्शन में भी लिखते हैं- ‘शिव के प्रति समर्पित हो जाइए, सब कुछ आपको मिल जाएगा।’ जल्द ही सुनील शेट्टी एक फिल्म ‘केसरी वीर’ में नजर आएंगे। इसमें वह सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं।
कंगना रनौत ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर उन्होंने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी हैं। हर साल महाशिवरात्रि पर कंगना रनौत, दक्षिण भारत में स्थिति सद्गुरु के आश्रम जाती हैं, वहां महादेव की भक्ति करती हैं, ध्यान करती हैं।
कई बॉलीवुड कलाकार भी हैं, जिन्होंने महाशिवरात्रि पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें अक्षय कुमार, वरुण धवन, भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, निमृत कौर शामिल हैं। कुणाल खेमू ने भी महाशिवरात्रि पर एक पारंपरिक कश्मीरी पर्व मनाया है।