Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ से रातों-रात फेम मिली, फिर अक्षय के साथ की फिल्म ‘बिग बॉस’ में भी छाईं जानें

0
2

शुक्रवार की रात मनोरंजन जगत के लिए काफी दुखदायी वाली रही। जैसे ही खबर सामने आई कि 42 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया, तो इसे सुन सभी स्तब्ध रह गए। अभिनेत्री ‘कांटा लगा’ गाने के अलावा ‘बिग बॉस 13’ से भी काफी मशहूर हुई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्मों में भी काम किया था। आइए जानते हैं अभनेत्री के करियर के बारे में।

बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 को मुंबई में हुआ था। इसके साथ ही एक्ट्रेस की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशंस में स्नातक की डिग्री भी प्राप्त की थी। यह दिखाता है कि अभिनेत्री एक्टिंग के अलावा पढ़ाई में भी आगे थीं। हालांकि, पढ़ाई के बाद अभिनेत्री ने अभिनय करियर में कदम बढ़ाया और काफी नाम कमाने में कामयाब हुई।

शेफाली जरीवला को असली पहचान साल 2002 में आए म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से मिली। इस इस हिट रिमिक्स ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ का खिताब दिया, और इसी के साथ उनका स्टारडम शुरू हुआ। यह गाना धर्मेंद्र और आशा पारेख की साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म ‘समाधि’ के लोकप्रिय गाने का रीमिक्स था। इसके बाद शेफाली जरीवाला ने कुछ और म्यूजिक वीडियो में काम किए, जैसे ‘कभी आर कभी पार’ और ‘माल भारी आथे’ आदि।

गानों में धूम मचाने के बाद अभिनेत्री को कुछ फिल्मों के लिए भी जाना जाता था। उन्होंने साल 2004 में सलमान खान और अक्षय कुमार अभिनीत ‘मुझसे शादी करोगी’ में काम किया था। शेफाली जरीवाला बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी थी।

शेफाली जरीवाला ने साल 2008 में पहली बार किसी रियलटी शो में शामिल हुईं, जिसक नाम था ‘बूगी-वूगी’। इसके बाद अभिनेत्री ‘बिग बॉस 13’ में नजर आईं। इस शो में एक्ट्रेस ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। इस शो में वो बहुत चर्चित हुईं।

शेफाली जरीवाला ने साल 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। फिर बाद में, उन्होंने 2015 में अभिनेता पराग त्यागी से शादी कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here