बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने बीते दिन अपने फैंस को खुशखबरी दी। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वे बहुत जल्द माता-पिता (Parents) बनने वाले हैं। दीपिका प्रेग्नेंट हैं और सितंबर 2024 में बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस खबर के वायरल होने के कुछ देर बार दीपिका और रणवीर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। यहां देखिए दोनों के वायरल वीडियोज।
View this post on Instagram
मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर हाथों में हाथ डाले, व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग करते और चश्मा लगाए नजर आए। दोनों का एयरपोर्ट पर भव्य तरीके से स्वागत हुआ। शटरबग्स ने कपल को बधाई दी और एयरपोर्ट के बाहर केक कटवाया। सामने आए वीडियो में दीपिका अपने हाथों से केक का एक टुकड़ा अपने पति रणवीर को खिलाते दिखाई दे रही हैं।
दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन्स के लिए जामनगर पहुंचे। जामनगर में जब पपराजी कपल की तस्वीरें लेने लगे और फैंस उन्हें बधाई देने पहुंचे तब रणवीर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को प्रोटेक्ट करते नजर आए। रणवीर और दीपिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग रणवीर की तारीफ कर रहे हैं। वहीं दीपिका को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कितना प्यारा पति और पिता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नजर न लगे।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कपल गोल्स।’