बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों यूके में हैं जहां उनकी आने वाली फिल्म ‘चाकदा एक्सप्रेस‘ की शूटिंग चल रही है। इस बीच उन्होंने विराट कोहली के साथ की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पावरफुल कपल में से हैं। उनका हर एक पोस्ट वायरल हो जाता है। अनुष्का इन दिनों यूके में हैं जहां उनकी आने वाली फिल्म ‘चाकदा एक्सप्रेस‘ की शूटिंग चल रही है। इस बीच उन्होंने विराट कोहली के साथ की कई तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों कॉफी डेट एंजॉय करते नजर आए। उनका लेटेस्ट पोस्ट देखकर फैन्स काफी एक्साइटेड हुए और उन्हें परफेक्ट कपल बताया। बीते दिन भी अनुष्का ने अपनी एक फोटो पार्क से शेयर की जहां उन्होंने बेटी के साथ वक्त बिताया।
विराट कोहली हाल ही में एशिया कप 2022 के लिए यूएई में थे। जिसके बाद यूके में उन्होंने अनुष्का को ज्वॉइन किया। अनुष्का और विराट क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। वो एक खुली जगह कॉफी टेबल पर बैठे हैं। अभिनेत्री ने आउटिंग की 3 तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली फोटो में वो बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीरें अनुष्का और विराट किसी बात पर हंसते हैं। तीसरी तस्वीर अनुष्का और विराट की सेल्फी है।
View this post on Instagram
इस दौरान अनुष्का ने गुलाबी रंग के जॉगर्स के साथ काले रंग की स्वेटशर्ट पहनी है जबकि विराट ने काले रंग का जींस और ऑलिव जैकेट कैरी किया। अनुष्का ने कैप्शन में हार्ट का इमोजी बनाया। अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा ने उनके इस पोस्ट पर हार्ट का इमोजी बनाया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में हैं। वह इस वक्त चाकदा एक्सप्रेस की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। अनुष्का आखिरी बार 2018 में आई जीरो में दिखी थीं।
View this post on Instagram