कुछ ही देर में जेल से रिहा होगा आर्यन खान, मन्नत से निकले शाहरुख

0
379

आर्यन खान को रिहा करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने आर्थर रोड जेल के बाहर लगी जमानत पेटी सुबह तड़के 5:30 बजे ही खोलकर जमानती आदेश ले लिए हैं। आर्यन की जमानत के लिए कल रात में ही जमानती कागज की भौतिक प्रति पेटी के अंदर रखी गई थी। इससे पहले जमानत मिलने के बावजूद वह शुक्रवार को भी घर नहीं जा सका।


आर्यन खान के साथ साथ क्रूज ड्रग्स केस के आरोपी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा भी आज ही रिहा होंगे। कोर्ट ने इन दोनों को भी जमानत दी है। अरबाज ने जेल में पिता से मिलने के बाद कहा कि जब वह रिहा हो तो घर पर उसकी पसंद का खाना बनाया जाए।