Dharmendra ने किया ऐसा पोस्ट कि परेशान हो गए लोग, उठा दिए उनकी निजी जिंदगी पर सवाल! जानें

0
52

हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। सनी देओल ने इंटरव्यूज में बताया भी है कि उनके पापा को फैन्स के साथ कनेक्टेड रहना पसंद है। इसलिए वह सोशल मीडिया पर उनके साथ जुड़े रहते हैं और तमाम पोस्ट्स करते हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है, जब एक्टर लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि वह किस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं। जैसा इस बार किया। उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक फोटो के साथ कुछ ऐसा कैप्शन लिखा कि फैन्स पढ़ने के बाद परेशान हो गए।

धर्मेंद्र ने एक्स हैंडल, जो पहले ट्विटर था। उस पर क्रिप्टिक पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘कृपया उस इंसान को कभी धोखा ना देना, जो आप पर आंख बंदकर भरोसा करता है।’ अब ये पोस्ट देखते ही देखते चारों तरफ फैल गया। लोगों को चिंता हो गई कि आखिर क्या हुआ कि एक्टर को ऐसा लिखना पड़ा। कुछ ने तो उनसे सहमति जताई और कुछ ने उनका हालचाल पूछा।

धर्मेद्र के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘बिलकुल सही बात है।’ एक ने कहा, ‘सही कहा सर आपने लेकिन किसी को धोखा क्यों देना?’ एक यूजर ने लिखा, ‘आप एकदम सही हैं पाजी। लव यू।’ लेकिन एक यूजर ने उनकी निजी जिंदगी के बारे में टिप्पणी की। लिखा, ‘फिर आपने अपनी पहली पत्नी को धोखा क्यों दिया धरम पाजी… कभी-कभी जिंदगी आपको बिना ये सोचे कि आप धोखा दे रहे हैं, बहकने पर मजबूर कर देती है।

धर्मेद्र अपनी निजी जिंदगी के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी और उनसे 4 बच्चे हुए थे। लेकिन 1980 में इन्होंने हेमा मालिनी से धर्म बदलकर निकाह किया और उनसे इन्हें दो बेटियां हुईं। जिसमें से ईशा देओल का हाल ही में तलाक हुआ है। उनके पति पर धोखा देने का आरोप लगा है। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। अब वह ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जिसमें अगस्त्य नंदा होंगे।