बोनी कपूर ने खुशी पर दिखाया प्यार तो जान्हवी का बन गया मुंह, फोटो शेयर कर लिखी खास बात!

0
274

दोस्तों बॉलीवुड के मशहूर निर्माता बोनी कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे है। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी दोनों बेटियों ने बधाई दी। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी बोनी कपूर को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।अभिनेत्री ने दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में बोनी जान्हवी कपूर को गालों पर प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं संजय कपूर और खुशी कपूर कैमरे में पोज कर रहे हैं।

इस पर जान्हवी ने लिखा- पापा आपको जन्मदिन की बधाई, आप दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दिख रहा है कि खुशी अपने पापा बोनी को गाल पर किस दे रही हैं और जान्हवी का मुंह बन गया है। इस तस्वीर पर जान्हवी ने कैप्शन देते हुए लिखा- जब आपको उसे ज्यादा भाव देते हैं।

खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर बोनी कपूर और मां श्री देवी की तस्वीर साझा कर पिता को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उन्होंने लिखा- जन्मदिन की बधाई पापा, आपको ढेर सारा प्यार। इस तस्वीर में बोनी और श्रीदेवी कैमरे में रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे है।

इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दिलचस्प है कि जब भी कपूर परिवार में कोई खुशी का मौका पड़ता है तो सभी बोनी के साथ श्रीदेवी की तस्वीर जरूर लगाते हैं। इस मौके पर हर किसी को श्रीदेवी की याद आ जाती है।जान्हवी और खुशी अक्सर कई मौकों पर श्रीदेवी को याद करती हैं और उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। उन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार भी लुटाते हैं। बता दें कि जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो ‘रूही’ और ‘गुंजन सक्सेना’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।