ऐश्वर्या की बेटी से कहीं खूबसूरत है महिमा चौधरी की बेटी! देखें माँ बेटी की खूबसूरत तस्वीरें…

0
1998

हिंदी सिनेमा में अपनी पहली ही फिल्म से अभिनेत्री महिमा चौधरी ने फैंस के दिल धड़का दिए थे। महिमा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत सुभाष घई द्वारा निर्देशित फिल्म ‘परदेस’ से की थी। फिल्म में उनके साथ अहम रोल में अभिनेता शाहरुख़ खान नजर आए थे।

शाहरुख़ और महिमा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अपनी अदाकारी के साथ ही महिमा ने फैंस का दिल अपनी खूबसूरती और अपनी कातिलाना मुस्कान से भी जीत लिया था। 49 वर्षीय महिमा का जन्म 13 सितंबर 1973 को दार्जिलिंग में हुआ था। वैसे आज हम आपसे बात करेंगे महिमा के अफेयर, शादी और तलाक आदि के बारे में।

महिमा का दिल कभी भारत के मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के लिए धड़कता था। लिएंडर के मैचों के दौरान उनके साथ अक्सर ही महिमा को भी देखा जाता था हालांकि इस रिश्ते में महिमा को लिएंडर से धोखा मिला था।

लिएंडर पेस से अलग होने के बाद महिमा का दिल अपने भाई के एक करीबी दोस्त और आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी पर आ गया था। बता दें कि दोनों किसी इवेंट के दौरान पहली बार मिले थे।दरअसल महिमा और लिएंडर जब एक दूसरे को डेट कर रहे थे तब ही लिएंडर पेस का दिल संजय दत्त की दूसरी पत्नी रही रिया पिल्लई पर आ गया था। इस बात ने महिमा को गहरा झटका दिया था। आखिरकार तीन साल तक पेस को डेट करने के बाद अभिनेत्री ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया।

समय बीतने के साथ महिमा और बॉबी का रिश्ता मजबूत होते गया। इसके बाद दोनों ने एक ख़ास रिश्ते में बंधने का फैसला ले लिया। अभिनेत्री ने बॉबी से लॉस वेगास के एक होटल में गुपचुप तरीके से 19 मार्च 2006 को शादी कर ली थी।बॉबी और महिमा का रिश्ता शादी के बाद ज्यादा सालों तक नहीं चला। साल 2013 में दोनों की राहें अलग हो गई थी। महिमा ने बॉबी से तलाक ले लिया था।

शादी के बाद महिमा और बॉबी एक बेटी के माता पिता बने थे। कपल की बेटी का नाम अर्याना है। अर्याना का जन्म साल 2007 में हुआ था।तलाक के बाद अर्याना की कस्टडी महिमा को मिली थी। इतना ही नहीं महिमा ने अपनी बेटी अर्याना को अपना सरनेम भी दिया।

अर्याना करीब 16 साल की है। हालांकि इस छोटी सी उम्र में ही वे खूबसूरती और हाइट के मामले में अपनी मां महिमा को टक्कर देती हुई नजर आती है।अर्याना अपनी खूबसूरती और क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लिया करती है। सोशल मीडिया पर उनकी ढेर सारी तस्वीरें वायरल है।