दोस्तों टीवी प्रोड्यूसर और होस्ट रघु राम 15 अप्रैल को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोरोना के चलते रघु अपना जन्मदिन अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर ही सेलिब्रेट करेंगे। आपको रघु राम के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी पर्सनल लाइफ के बारें में बताते हैं। रघु ने साल 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लूसियो से गोवा में शादी रचाई थी। रघु राम की यूं तो कई पहचानें हैं लेकिन जिस चीज के लिए उन्हें सबसे ज्यादा पहचाना जाता है, वो है उनका शो रोडीज।
15 अप्रैल 1975 को जन्मे रघु अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। रघु ने साल 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लूसियो से शादी रचाई थी। दोनों की शादी गोवा में हुई थी। ये शादी दक्षिणी भारत और क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई थी। साउथ इंडियन शादी में रघुराम ने सफेद रंग का कुर्ता और लाल रंग की धोती में पहनी थी। वहीं नताली डि लूसियो ने सफेद और गोल्डन बॉर्डर वाली सिल्क की साड़ी पहनी थी। वहीं क्रिश्चियन वेडिंग की बात करें तो रघु ने ब्लू कलर का सूट और नताली ने सफेद गाउन पहना था।
बता दें कि यह रघुराम नताली की दूसरी पत्नी हैं। बीते दिनों नताली ने बेटे को जन्म दिया था। सोशल मीडिया पर रघु राम अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। रघु की पहली शादी सुगंधा गर्ग से हुई थी, जो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सुगंधा और रघु की शादी पूरे 12 साल चली। रघु और सुगंधा ने साल 2006 में शादी की थी और 12 साल बाद साल 2018 में आपसी सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया था।
रघु ने एमटीवी रिएलिटी शो ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ को होस्ट कर छोटे पर्दे पर खूब नाम कमाया। टीवी के अलावा रघु ने फिल्मों में भी काम किया है। रघु फिल्म ‘तीस मार खान’, ‘झूठा ही सही’, ‘लव यू सोनिये’ जैसी फिल्मों में नजर आए। वह कई बार विवादों में भी घिर चुके हैं। AIB ROAST शो के विवाद के चलते रघु के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। रघु ने रोडीज खत्म करने के बाद ज्यादातर काम ऑफ स्क्रीन किया है। वह प्रोडक्शन और डायरेक्शन के काम में बिजी रहे हैं।