बॉलीवुड के दिव्यगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में रही है। एक्टर की मौत का जिम्मेदार रिया को ही बताया गया। इस केस में रिया और उनके भाई शोविक को जेल भी जाना पड़ा था।फिलहाल दोनों बहन-भाई अब जमानत पर छूट गए हैं। कई महीनों बाद रिया अपने भाई के साथ रिया घर से बाहर स्पॉट हुई। दोनों को बांद्रा में एक बिल्डिंग के बाहर देखा गया।
जेल से बाहर आने के बाद रविवार को रिया चक्रवर्ती और शेविक चक्रवर्ती एक बार मीडिया के कैमरे में कैद हुए। सूत्र के मुताबिक रिया और शोविक बांद्रा में नए घर की तलाश में वहां पहुंचे थे। इस दौरान रिया पैपराजी से नजर बचाती दिखीं। इतना ही नहीं जब पैपराजी ने रिया चक्रवर्ती से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा फॉलो करने से मना किया।

बता दें इससे पहले दोनों के माता-पिता मुंबई के खार इलाके में तीन दिन पहले नए घर की लताश में पहुंचे थे। इन दिनों चक्रवर्ती परिवार मुंबई के जुहू तारा रोड स्थित प्राइमरोज अपार्टमेंट में रहता हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रिया का परिवार काफी परेशान है और वो जल्द ही नए घर में शिफ्ट होना चाहता है।
इन दिनों जहां रिया का परिवार रह रहा है उस बिल्डिंग के नीचे पैपाराजीस का रोज का आना जाना हो गया है। कुछ समय पहले मुंबई पुलिस से रिया ने प्रोटेक्शन की मांग भी की थी। कहा जा रहा है कि यही उनकी परेशानी की असल वजह मीडिया है और इससे बचने के लिए परिवार रहने के लिए नई जगह तलाश रहा है।