बॉलीवुड की ये 5 मशहूर अभिनेत्रियाँ बिना शादी किये रही है अपने प्यार के साथ, जानिए इन अभिनेत्रियों के बारे में!

0
383

दोस्तों बॉलीवुड जगत में कई ऐसे सितारे है जो शादी कर अपना घर बसा चुके है। लेकिन फिल्म जगत में कुछ ऐसे सितारे भी है जो बिना शादी किया एक साथ रहे है। आज आपको बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे है। जो बिना शादी के एक दूसरे एक साथ पति पत्नी की तरह रहते है। आईये जानते है इन अभिनेत्रियों के बारे में!

तनीषा मुखर्जी अरमान कोहली

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी अब तक कंवरी है। अभिनेत्री तनीषा मुखर जी जो 40 साल की हो चुकी है। लेकिन अब तक उन्होने शादी नही की तनीषा ने कई फिल्मों में काम भी किया है। लेकिन सारी फिल्में फ्लॉप रही। तनीषा जिस साल बिगबॉस में आई थी उस दौरान उनका अफेयर अरमान कोहली के साथ हो गया था। ये दोनों शादी के बगैर एक दूसरे के साथ रहे। लेकिन जल्द ही इनका रिश्ता खत्म हो गया।

शमिता शेट्टी और मनोज बाजपेयी 

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी ने भी अब तक शादी नहीं की है। इनका रिश्ता आफताब शिवदासानी, हरमन बवेजा के साथ भी रहा।  साथ ही शमिता अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है लेकिन कुछ समय बाद ये दोनों अलग हो गए थे और मनोज वाजपेयी ने ऐक्टर्स नेहा से शादी कर ली थी।

सुष्मिता सेन और रोहमल शॉल

बॉलीवुड की अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपने से 15 साल छोटे कश्मीरी मॉडल रोहमल शॉल के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रह रही है। वे अभी तक सिंगल है और उन्होंने शादी नही की दो बेटियों को गोद ले चुकी है और उनके अफेयर ने जबर्दस्त सुर्खिया बटोर रखी है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ओर अर्जुन कपूर का अफेयर इन दिनों सुर्खिया बटोर रहा है । आये दिन ये दोनों एक दूसरे का हाथ थामे कही भी और कभी रियल्टी शो में और कभी देर रात डिनर पर देखे जाते है। इन दोनों ने अपने रिश्ते को कुबूल तो लिया है पर इन दोनों में भी उम्र का फासला है । मलाइका अरोड़ा 45 की है और अर्जुन कपूर 33 के यानी मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया और रणबीर कपूर फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान क़रीब आये और वही से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई। आलिया को जब रणवीर के साथ फ़िल्म करने का मौका मिला तो ये उनके सपने जैसा था। आलिया को हमेशा से ही रणवीर कपूर पर क्रश रहा है और ये बात उन्होंने खुद कुबूल की थी। आलिया और रणबीर कपूर सबसे पहले अयान मुखर्जी जी के साथ फ़िल्म रेकी के लिए बुल्गारिया में गए थे। फिर बाद में शूटिंग के लिए गए। दोनो की मोहब्बत का सुबूत आलिया की इन्स्टाग्राम फ़ोटो से मिलता है। सोनम कपूर की शादी में आलिया और रणवीर ने एक साथ एंट्री ली। फिर दोनों के रिलेशन को लेकर ख्याल तेज हो गए। हालही में रणबीर कपूर ने इंटरव्यू में आलिया से रिश्ते के बारे में कहा हम दोनों एक दूसरे से बेहद मोहब्बत करते है । सूत्रों के अनुसार रणबीर कपूर की माँ नीतू कपूर आलिया भट्ट को काफी ज्यादा पसंद करती है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही सगाई करने जा रहे है।