ये बॉलीवुड अभिनेता हैं काफी संस्कारी, खुद से बड़े के पैर छुने में नहीं शर्माते हैं कभी!

0
1584

दोस्तों भारतीय संस्कृति में अपने से बड़ों को इज्जत देने की परंपरा आज तक कायम बनी हुई है। हालांकि कुछ लोग अपने से बड़ों के पैर छुने में भी शर्मिंदगी महसूस करते हैं वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता हैं जो अपने से बड़े एक्टरों के पैर छूने में बिल्कुल भी शर्माते नहीं है और खुलकर उनका सम्मान करते हैं।

 

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार अपने से बड़ों को काफी रिस्पेक्ट देते हैं। अक्षय के बारे में कहा जाता है कि वह जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। अक्सर देखा जाता है कि वह किसी इवेंट में जाते हैं और वहां उन्हें कोई सीनियर अभिनेता मिलता है तो वह उसका सम्मान करते हैं। वहीं बता दें, अक्षय कुमार 48 वें फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन के पैर छूते दिखाई दिए थे।

रणबीर कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान कायम कर चुके रणबीर कपूर भी अपने से बड़ों को सम्मान देने के लिए जाने जाते हैं। हैंडसम अभिनेता रणबीर कपूर बुजुर्गों के बेझिझक पैर छूते हैं। अक्सर देखा जाता है कि वह जब कभी भी फिल्मफेयर या फिर किसी शो में जाते हैं तो अपने से बड़ों के पैर छूते दिखाई देते हैं।

रणवीर सिंह 

रणवीर काफी ही बेबाक़ एक्टर हैं। रणवीर जब भी अपने फैंस से मिलते हैं तो बड़े विनम्र रहते हैं। रणवीर की मुलाकात जब अपने से बड़े अभिनेतों से होती हैं तो वे पैर छूने में भी नहीं शर्माते हैं। एक बार तो अवार्ड फंक्शन में रणवीर ने पूरे जमीन पर लेट अमिताफ़ बच्चन के पैर छुए थे।

कपिल शर्मा

 

कपिल शर्मा का “द कपिल शर्मा शो” काफी पॉपुलर है और इस टीवी शो में अक्सर बड़े-बड़े टीवी अभिनेता जाते रहते हैं। वहीं कई बार देखा जाता है कि कपिल शर्मा अपने से बुजुर्ग एक्टरों के पैर छूते हुए नजर आ जाते हैं। मिडिल क्लास परिवार से संबंध रखने वाले कपिल शर्मा आज कॉमेडी के बादशाह बन चुके हैं।

सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड के नंबर 1 सुपरस्टार हैं लेकिन उनकी ये पोजीशन ने उन्हें कभी घमंडी या बत्तमीज नहीं बनाया। खासकर जब बात सीनियर एक्टर्स की आती हैं तो सलमान उनके साथ तहजीब से पेश आते हैं। इसका उदहारण आप तस्वीर में देख ही सकते हैं। यही वजह हैं कि लोग भाईजान को पसंद करते हैं।

शाहरुख खान

 

बॉलीवुड इंडस्ट्री कि किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान अपने से सीनियर अभिनेताओं के पैर छूते हुए दिखाई देते हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं।