हॉस्पिटल में पत्नी के साथ किया ऐसा कांड, डॉक्टर्स को नहीं हुई कानोकान खबर, पत्नी की कर रहा था देख भाल!

0
303

दोस्तों लोगो का दिमाग गलत कामो में बहुत ही तेज़ी से काम करते है लेकिन गलत काम करने वाला कही ना कही कुछ न कुछ चूक कर ही देता है जिससे उसका राज खुल ही जाता है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है, एक महिला बीमार थी। वह हॉस्पिटल में इलाज करा रही थी। उसे पति ने ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। ख्याल रखा और फिर महिला को उसने इतनी शातिर तरीके से मारा कि डॉक्टर्स को भी पता नहीं चला। महिला की मौत पर सब भौचक रह गए। अब गुजरात पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया है। और ये भी सामने आ गया कि पति ने ही अपनी पत्नी को बेहद शातिर और फ़िल्मी तरीके से मौत के घाट उतार दिया था।

मामला गुजरात के अंकलेश्वर का है। अंकलेश्वर सिटी थाने के एक अधिकारी के अनुसार, उर्मिला वसावा 34 को छाती में दर्द के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उर्मिला का इलाज हो रहा था, लेकिन इसी बीच अचानक महिला की मौत हो गई। महिला की जब मौत हुई तब नर्स या डॉक्टर हॉस्पिटल में नहीं थे। इसे तब बीमारी से मौत माना गया, लेकिन अब कहानी कुछ और ही निकली।

पुलिस ने बताया कि महिला की मौत के बाद फॉरेंसिक जांच हुई, इसकी रिपोर्ट अब आई। रिपोर्ट के अनुसार, महिला की मौत सायनाइड ज़हर से हुई। पुलिस सन्न रह गई। पुलिस ने पति से पूछताछ की और सब कुछ साफ हो गया। पति ने बताया कि उसने ही पत्नी को हॉस्पिटल में मार दिया। इसके लिए उसने पत्नी को जो ड्रिप चढ़ाई जा रही थी, उसमें सायनाइड ज़हर का इंजेक्शन घोल दिया। इसके तुरंत बाद महिला की मौत हो गई। ये घटना तब हुई डॉक्टर्स और नर्स मौके पर नहीं थे। पति ने भी बताया कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया था।

बता दे की अंकलेश्वर में एक कारखाने में काम करने वाले पति जिग्नेश पटेल ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को ज़हर का इंजेक्शन दिया क्योंकि वह घरेलु झगड़ों से परेशान था। शादी के बाद लगातार कलह हो रही थी। इससे वह तंग आ गया था और पत्नी को हॉस्पिटल में मारने का फैसला कर लिया और बोतल में ज़हर मिला दिया था। उसे लगा था कि किसी को पता नहीं चलेगा लेकिन वह पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला FSL से रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।