‘ओवरएक्टिंग की दुकान’, ट्रोलर्स के निशाने पर आईं Ankita Lokhande, मुंबई में हुई दुर्घटना का बनाया मजाक!

0
43

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन उन्हें किसी न किसी कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर अभिनेत्री ट्रोलर्स के निशाने पर आई हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई में आई धूल भरी आंधी को देखकर हैरान होती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनके ऐसे हाव-भाव देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान कह रहे हैं।

अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। इसमें वह मुंबई में अपने अपार्टमेंट की बालकनी में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह तूफानी बारिश और बाहर के दृश्य की ओर इशारा करती हुई नजर आ रही हैं। उनके वीडियो में मुंबई की धूल भरी आंधी साफ दिख रही है। वीडियो में अभिनेत्री कहती दिख रही हैं, ‘ये क्या हो रहा है यार? ये क्यों हो रहा है ऐसे? ये क्या है? क्या बकवास है?’

अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है। अंकिता के इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में उनके हाव-भाव देखकर देखकर फैंस उन पर जमकर निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘ओवरएक्टिंग की दुकान’, वहीं एक अन्य यूजन ने लिखा, ‘मैडम जी इसको आंधी बोलते हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘यह आपके लिए अच्छा है, लेकिन बेघर लोगों के बारे में सोचिए, वे कैसे जीवित रहेंगे?’ इसी तरह तमाम यूजर्स उन्हें इस वीडियो को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सोमवार को मुंबई के घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप पर एक बड़ा होर्डिंग गिरने से लगभग 100 लोग फंस गए, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई है। वहीं, अंकिता लोखंडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने यमुना बाई का किरदार निभाया था।