इन 6 लोगो के साथ जुड़ चूका है आलिया भट्ट का नाम, एक बिज़नेस मैन ने ठुकरा दिया था आलिया के रिश्ते को!

0
468

आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की सबसे चहेती एक्ट्रेस में से एक है। इसके साथ ही उनकी फैंस फॉलोविंग भी काफी ज्यादा है। जब भी वह स्क्रीन पर आती है तो लोग उन्हें देखते ही रह जाते है। वह बॉलीवुड की सबसे शरारती एक्ट्रेस भी है। आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय के बल पर काफी कम उम्र में ही अपना नाम स्थापित कर लिया है। आलिया ने साल 2012 से करण जोहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था। जिसके बाद से ही आलिया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने इस दौरान कई हिट फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही इतने सालो में आलिया की लव लाइफ भी हमेशा ही सुर्ख़ियों में रही है।

रमेश दुबे और आलिया भट्ट

रमेश दुबे को आलिया भट्ट ने अपने कॉलेज टाइम में डेट किया था। दोनों क्लासमेट थे। उस दौरान आलिया भट्ट फिल्मों में आने के लिए भी जोरो से तैयारी कर रही थी। इसी वजह से उन्होंने उस दौरान अपना वेट लॉस भी किया था। इसके बाद अपने करियर को बनाने के लिए उन्होंने उस रिलेशन को तोड़ दिया था।

अली दादरकर और आलिया भट्ट 

आलिया भट्ट और अली दादरकर दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते है और दोनों के बीच क़ाफी अच्छी दोस्ती थी।   बता दें कि अली आलिया के साथ सबसे कम समय तक रहे। मगर इनका ये रिलेशन काफी मजबूत था। हालांकि जैसे ही आलिया ने बॉलीवुड में कदम रखे। उसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट 

सिद्धार्थ मल्होत्रा-आलिया के साथ फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू कर चुके है। इस फिल्म के बाद ही दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ चुके थे। खबरे ये भी आई थी कि सिद्धार्थ के परिवार को आलिया काफी पसंद आई हैं। मगर जब दोनों ने साथ में ‘कपूर एंड सन्स’ फिल्म की तो सिद्धार्थ और आलिया के रिश्ते में भी खटास आ गई और दोनों ने अपने-अपने रास्ते एक दूसरे से अलग कर लिए।

वरुण धवन और आलिया भट्ट 

सिद्धार्थ मल्होत्रा से अलग होते ही आलिया का नाम वरुण धवन के साथ जुड़ने लगा। ख़बरों की माने तो इन दोनों का ही ये उनकी आने वाली फिल्म के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट था। बाद में वरुण ने ही इस बात को क्लियर किया कि वह नतासा को प्यार करते है।  वरुण और आलिया साथ में कई फिल्मों में नज़र आ चुके है। ऐसे में इन दोनों की खबरे काफी उडी थी।

केविन मित्तल और आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की मुलाकात एक बिजनेस समिट के दौरान लक्ष्मी मित्तल के बेटे कविन मित्तल से हुई थी। इसके बाद ही दोनों की कई मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा। दोनों एक साथ डिनर पर भी दिखे। मगर इस बार बिज़नेस टायकून के बेटे कविन मित्तल ने आलिया भट्ट को रिजेक्ट कर अपनी जिंदगी से बाहर कर दिया।

रणबीर कपूर आलिया भट्ट 

आलिया भट्ट एक्टर रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों ने एक दूसरे को काफी टाइम दिया और दोनों की केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। कई दिनों से खबर आ रही है कि दोनों एक दूसरे के साथ शादी करने वाले है। मगर अब तक दोनों ने इस पर कोई पुष्टि नहीं की है।