अपने दौर के फेमस अभिनेत्री की बेटी हैं काजोल। जीते हैं सबसे अधिक फिल्मफेयर अवार्ड।

0
128

काजोल को बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्री माना जाता है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे मैं शाहरुख खान का अपोजिट सिमरन के रोल से बॉलीवुड में छा जाने वाली काजोल की मां भी अपने दौर की बेहतरीन अदाकारा रही हैं।

उनकी मां का नाम तनुजा हैं जिन्होंने 60 और 70 के दशक में कई बेहतरीन हिट फिल्में दी हैं। तनुजा ने सोमु मुखर्जी से शादी की थी जिससे उनके सिर्फ दो बेटियां हैं। काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भी अभिनेत्री हैं।

काजोल ने 1992 में बेखुदी फिल्म से डेब्यू किया था उस वक्त वह स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। अगले साल आई बाजीगर फिल्म से उन्हें पहचान मिली। इसमें शाहरुख खान निगेटिव रोल में थे।

1995 में आई “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” उन्हें बॉलीवुड का स्टार बना दिया। यार फिल्म आज भी बॉलीवुड इतिहास के सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। इसके बाद उनकी “कुछ कुछ होता है” भी सुपरहिट रही।

1999 में काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी की। 2003 में उनकी बेटी न्यासा और 2007 में उनके बेटे युग का जन्म हुआ।