दोस्तों बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपने होने वाले बच्चे के साथ शूट कर रही हैं। करीना कपूर ने इस फोटो पर कैप्शन दिया है कि हम दोनों (खुद करीना और उनका होने वाला बच्चा) सेट्स पर हैं। वहीं करीना की इस फोटो को देखकर उनके फैन्स को खासी चिंता हो गई है, वो करीना कपूर को आराम करने की सलाह दे रहे हैं।
वहीं इससे पहले करीना कपूर पिछले दिनों क्लीनिक विजिट के लिए पहुचीं तो उनका लुक काफी कंफर्टेबल और कूल था। करीना ने इस आउटिंग के लिए ग्रे कलर का कॉलर का थ्री फोर्थ स्लीव का कुर्ता और पैंट कैरी किया था। करीना कपूर लंबे समय बाद शूटिंग के बाद पहाड़ों से लौट आईं हैं। जिसके बाद वो लगातार नजर आ रही हैं। करीना कपूर के ड्रेसिंग सेंस की चर्चा हमेशा होती रही है। दरअसल, दूसरी बार मां बन रहीं करीना कपूर स्टाइलिश लेकिन आरामदायक कपड़ों का ही चुनाव करती हैं।
करीना कपूर पिछले दिनों जब कैमरे में कैद हुईं तो उन्होंने कफ्तान पहन रखा था। घर से बाहर नजर आईं करीना अपने स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। जिसमें वो ग्रे एंड यलो कलर के कफ्तान ड्रेस में थीं। जिसके ऊपर करीना ने काली सफेद रंग की बेल्ट लगा रखी थी। वहीं सेफ्टी के लिए करीना मुंह पर मास्क लगाएं दिख रही थीं। करीना इन दिनों अक्सर मुंबई में स्पॉट की जा रही हैं। आए दिन उनके तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।