स्वरा भास्कर के रिसेप्शन में पहुंचे कई बड़े राजनेता। देखिए तस्वीरें।

0
302

स्वरा भास्कर की शादी बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि स्वरा भास्कर खुद फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखती हैं जबकि उनके पति का दामाद समाजवादी पार्टी के नेता है और राजनीति से जुड़े हुए हैं। लेकिन 4 दिनों से उनके घर पर शादी की फंक्शन चल रही है।

16 मार्च को फार्म हाउस पर रिसेप्शन रखा गया था जिसमें कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां पहुंची। रिसेप्शन में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, शशि थरूर से लेकर जया बच्चन समेत तमाम हस्तियां पहुंचीं।

स्वरा भास्कर ने रॉयल अंदाज में दोस्तों और करीबियों को शादी का रिसेप्शन दिया। एक्ट्रेस पति का हाथ थामे पैपराजी के सामने आईं। कपल ने खूब रोमांटिक पोज दिए। इस दौरान स्वरा लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी।

स्वरा भास्कर की शादी की पार्टी उनके नाना के दिल्ली स्थित फार्महाउस में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के नाना की ख्वाहिश रही थी कि वह नातिन की शादी अपने घर से करवाए।

स्वरा भास्कर ने इसी साल जनवरी में कोर्ट मैरिज रजिस्ट्रर करवाई थी। कुछ समय पहले दोनो ने धूम धड़ाके से कोर्ट मैरिज की और शादी का ऐलान किया। अब दोनों दिल्ली में पारंपरिक तरीके से शादी के बंधन में बंध रहे हैं।