30 करोड़ के इस महल जैसे प्लान में सफर करती है नीता अंबानी, मुकेश अम्बानी ने दिया था जन्मदिन पर!

0
343

दोस्तों देश के पॉपुलर बिज़नेस मैन मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अम्बानी की लाइफ देश की और महिलाओ से बिलकुल अलग है जिस कप में नीता अम्बानी चाय पीती है उसकी कीमत 3 लाख रूपये है और पावरफुल बिजनेस वीमेन के नाम से पहचानी जाती है सोशल मीडिया पर नीता के फोल्लोवेर्स की होड़ है महिलाओ के लिए ये प्रेरणा स्त्रोत है अपने अनोखे अदाज के कारण नीता अम्बानी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

नीता अम्बानी भारत ही नही बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अम्बानी की पत्नी हैं । इसके अतिरिक्त भी इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। लोगो इन्हें इनके अपने कार्यों के लिए पहचानते हैं। नीता अम्बानी एक सफल बिजनेस वुमन होने के साथ ही बहुत शौकीन भी हैं।57 वर्षीय नीता अंबानी के पास बहुत सी महंगी और बेशकीमती चीजें हैं। इन बेशकीमती चीजों में से एक है वो शाही सवारी जिसपर नीता अम्बानी सफर करना पसंद करती हैं।

यू तो नीता बीएमडब्ल्यू 760 में घूमती हैं जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपए है। लेकिन लम्बे सफर के किये इनका एक प्राइवेट जेट भी है। यह जेट नीता अंबानी को मुकेश अंबानी ने गिफ्ट किया था।नीता का यह जेट अंदर से बहुत ही शानदार दिखाई देता है। यह उन्हें मुकेश अंबानी ने उनके 44वें जन्म दिन पर साल 2007 में तोहफे में दिया था। मुकेश अंबानी ने नीता को कस्टम फिटेड एयरबस 319 लग्जरी प्राइवेट जेट उपहार में दिया था।

बता दें कि इसकी कीमत 230 करोड़ रुपए है। इस जेट में 10 से 12 व्यक्ति एक साथ सफर कर सकते हैं।इस जेट के अंदर नीता की सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है, इसमें एक मीटिंग रूम भी है। खाना खाने के लिए एक डाइनिंग हॉल भी मौजूद है। यह जगह किसी 5 स्टार होटल के डायनिंग हॉल की तरह आकर्षक है।मनोरंजन के लिए इसमें एक फ्लाइट स्काई बार भी मौजूद है।नीता अंबानी के आराम का भी इसमें पूरा ध्यान रखा गया है।इस जेट में एक अटैच बाथरूम के साथ मे मास्टर बेड रूम मौजूद है। इसी के साथ इसमें गेमिंग, म्यूजिक और सेटेलाइट,जैसे कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।