इन 5 फीमेल कंटेस्टेंट्स के आगे सनी लियोनी भी हैं फीकी, इंटरनेट पर हो रहे हैं बोल्डनेस के चर्चे

0
131

अब इसके 14वें सीजन के लिए भी अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बार शो को टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और बॉलीवुड की बोल्डनेस क्वीन सनी लियोनी होस्ट कर रही हैं। हाल ही में इस शो का प्रोमो वीडियो सामने आया था, जिसमें काफी नए-नए चेहरे दिखाई दे रहे थे। इस बार शो में लड़कियों और लड़कों को अलग रखा गया है। शो के पहले एपिसोड में ही काफी विवाद देखने को मिला। शो में इस बार10 लड़कियां आई हैं, जिनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की हसीनाएं भी फीकी हैं। आज हम आपको बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में स्प्लिट्सविला 14 में आईं लड़कियों से रूबरू करवाने जा रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इस लिस्ट पर….

कशिश रतनानी जो एक अभिनेता-मॉडल फैशन डिजाइनर हैं वो इस बार स्प्लिट्सविला के 14 वें सीजन में अपने प्यार की तलाश में आई हैं। बता दें कि कशिश बेहद खूबसूरत हैं।

22 साल की श्रेया प्रसाद भी इस बार स्प्लिट्सविला के 14 वें सीजन में धमाल मचाने आई हैं। उनका मानना है कि उन्हें इस शो में अपने सपनों का राजकुमार मिलेगा।

इंस्टाग्राम पर राज करने वाली एक्ट्रेस और मॉडल साक्षी द्विवेदी भी स्प्लिट्सविला 14 में नजर आ रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की बेबाकी और खूबसूरती के आगे कई हसीनाएं पानी भरती हैं।

डांसिंग क्वीन सौम्या भंडारी भी इस बार स्प्लिट्सविला में अपने सच्चे प्यार की तलाश में आई हैं। सौम्या की अदाएं बेहद कातिलाना है।

मेकअप आर्टिस्ट और कंटेंट क्रिएटर आकाशलीना चंद्रा भी इस बार स्प्लिट्सविला 14 में दिखाई दे रही हैं।