‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो ने पूरे किए पुरे 4000 एपिसोड

0
84

चर्चित टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इस शो ने अपने 400 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। शो की ये उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि दर्शकों के बीच अभी तक इस शो का क्रेज किस कदर बरकरार है। यह शो वर्ष 2008 से प्रसारित होना शुरू हुआ और तब से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के प्रति दर्शकों के प्यार में भी कोई कमी नहीं आई है।

यह शो अपनी शुरुआत से ही दर्शकों के बीच जबर्दस्त लोकप्रिय रहा है। इसमें देश की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं से भी दर्शकों को रूबरू कराया जाता है। कोई भी पर्व-त्योहार हो, उसके रंग इस शो में भी देखने को मिलते हैं। इस शो की गोकुलधाम सोसाइटी से दर्शक भी बहुत अपने पन से जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि शो ने सफलता का नया आयाम छुआ है। 4000 एपिसोड पूरे होना, सिर्फ शो के लिए ही मील का पत्थर नहीं है, बल्कि यह दर्शकों के भरोसे का भी प्रमाण है।

इस शो की सबसे बड़ी खासियत इसमें अलग-अलग संस्कृति को दिखाना है। एक सुंदर समाज कैसा हो, यह शो उसका एक उदाहरण बन चुका है। बुजुर्ग, युवा, बच्चे, महिलाओं…यह शो हर दर्शक वर्ग का पसंदीदा बना हुआ है। यह शो परिवार केंद्रित है। सोशल मीडिया के इस दौर में इस किस्म का शो दर्शकों के बीच परिवार नाम की संस्था के महत्व को बताने में अहम भूमिका अदा कर रहा है।

अपनी सकारात्मक स्टोटेलिंग के जरिए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। मनोरंजन से अलग ये शो हास्य के साथ मजबूत सामाजिक संदेश भी समय-समय पर दिए जाते रहे हैं। इस शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने शो की सफलता पर कहा, ‘4,000-एपिसोड पूरे करना एक बेहद शानदार अनुभव है। शो की यह सफलता एक सामूहिक उपलब्धि है। हमारी टीम दर्शकों की आभारी है’।