राजनेताओं के परिवार से आते हैं इंडस्ट्री के ये सितारे, राजनीति छोड़ फिल्मों में बनाया नाम

0
74

आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि राजनेताओं के बेटे-बेटी या परिवार के अन्य सदस्य राजनीति में ही अपना करियर बनाते हैं। उदाहरण के लिए इनमें बहुत से नाम है, लेकिन, कुछ बड़े राजनेताओं के बच्चे ऐसे भी हैं जिन्होंने राजनीति की जगह बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। चलिए, आज आपको ऐसे कुछ अभिनेता और अभिनेत्री के बारे में बताते हैं, जो राजनीतिक परिवार से आते हैं।

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रितेश देशमुख का है। रितेश महाराष्ट्र के दिग्गज राजनीतिक परिवार से आते हैं। रितेश के पिता विलासराव देशमुख तीन बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे, लेकिन रितेश ने राजनीति विरासत छोड़कर फिल्मों में आने का फैसला किया और एक सफल अभिनेता बनकर उभरें। रितेश ने बॉलीवुड और मराठी सिनेमा की कई हिट फिल्मों में काम किया और इस साल भी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

बिहार राजनीति के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री रहे राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान भी फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने कंगना रणौत के साथ साल 2011 में ‘मिले ना मिले हम’ से डेब्यू किया था। हालांकि, फिल्मों में उनका करियर नहीं चला और वे पिता की राह पर लौट आए। फिलहाल चिराग पिता की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं।

अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता अरुणोदय सिंह राजनीतिक परिवार से आते हैं। अरुणोदय मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते हैं और कांग्रेस नेता अजय सिंह के बेटे हैं। रितेश देशमुख की तरह ही अरुणोदय सिंह ने भी राजनीति विरासत की जगह अभिनय की दुनिया में कदम रखा और नाम कमाया। फिल्मों के अलावा अरुणोदय कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।

इसके अलावा अभिनेता आयुष शर्मा भी राजनीतिक विरासत से हटकर फिल्मों में अपनी करियर आयुष शर्मा के दादा सुखराम शर्मा कांग्रेस के बड़े नेता थे। वहीं, उनके पिता अनिल शर्मा भी नेता हैं। फिलहाल आयुष फिल्मों में पूरी तरह से सक्रिय है। आयुष की शादी सलमान खान की बहन आयुष अर्पिता से हुआ है और वे सलमान खान के साथ भी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

वहीं, अभिनेत्री नेहा शर्मा ने भी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। नेहा शर्मा के पिता अजित कुमार शर्मा बिहार के बड़े नेता हैं। नेहा के बाद उनकी बहन आयशा शर्मा ने भी एक्टिंग को अपना करियर बनाया है। फिलहाल दोनों बहने इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।