तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के वो कलाकार, जिनकी असली जिन्दगी में अब तक नही हुई शादी!

0
707

दोस्तों टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल तो देखा ही होगा जो काफी बड़ा हिट शो रहा है और इसको लोग बहुत ही ज्यादा पसंद भी करते है। इस शो के माध्यम से लोगो तक कई पारिवारिक वैल्यू वाली चीजे पहुँच पाती है। आज हम आपको इनके कुछ एक कलाकारों के निजी जीवन के बारे में बताने वाले है। हम आपको बतायेंगे उनके बारे में जो शो में तो काफी हंसी ख़ुशी वाली शादीशुदा जिन्दगी जीते हुए नजर आते है, लेकिन सही में बात करे तो ये चीजे थोड़ी सी अजीब भी लगती है, खैर चलिए लिस्ट को देखते है।

अंजली भाभी

अंजली भाभी का रोल काफी लम्बे समय तक नेहा मेहता ने किया है, इनको तो आप जानते ही होंगे जो काफी ज्यादा फेमस और अच्छी खासी ऐक्ट्रेस मानी जाती रही है। नेहा मेहता ने कुछ वक्त पहले ही शो को छोड़ा है और उनके बारे में आप ये बात नही जानते होंगे कि शो में तारक की इतनी अच्छी पत्नी बन चुकी नेहा की अभी रियल लाइफ में शादी नही हुई है।

बबिता जी 

बबिता जी तो उनको तो आप जानते ही है। इस रोल को मुनमुन दत्ता निभा रही है। उनका स्टेटस काफी वक्त तक इन अ रिलेशनशिप का रहा है लेकिन वो कामयाब नही हो सका और आज भी फिर वो सिंगल है। हाँ अभी भी वो किसी अच्छे इंसान की तलाश में जरुर है जो उनकी मन की मुराद को पूरा कर दे।

सोढ़ी भाई 

 

सोढ़ी का रोल की बात करे तो ये निभाने वाले हमारे कलाकार है गुरुचरण सिंह और इनके साथ में भी ऐसा है कि ये भी अब तक सिंगल ही है और अपने लिए काफी उम्र बीत जाने के बाद भी लडकी की ही तलाश में है, उम्मीद करते है वो भी जल्द ही मिल जायेगी।
अय्यर 
अय्यर का रोल तनुज महाशब्दे निभाते है। शो में बबिता जैसी हॉट बीवी के पति बने तनुज की अभी तक शादी नही हो पायी है और इसके पीछे के कारण का तो पता नही लेकिन वो शादी के लिए उत्साहित जरुर नजर आ जाते है।