शाहरुख़ खान पर भड़के पुनीत वशिष्ठ, बोले – खान ने मुझे 27 साल किया बॉयकाट!

0
331

दोस्तों बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2 अक्तूबर को एनसीबी ने मुंबई के क्रूज पर हो रही ड्रग्स पार्टी के दैरान पकड़ा था। 14 अक्तूबर को आर्यन खान की जमानत की अगली सुनवाई होगी। फिलहाल आर्यन खान की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं। वह अन्य दोषियों के साथ जेल में बंद है। इसी बीच साल 2000 में शाहरुख की फिल्म ‘जोश’ में उनके साथ काम कर चुके पुनीत वशिष्ठ ने शाहरुख पर निशाना साधा है।

पुनीत वशिष्ठ मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफिस के बाहर नजर आए थे। इस दौरान पुनीत ने आर्यन खान के मामले में मीडिया से बात की। पुनीत वशिष्ट ने इस दौरान कहा कि खानों ने पिछले 27 साल से उनका बायकॉट किया है। अब भगवान उनका बायकॉट कर रहे हैं। पुनीत वशिष्ठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पुनीत वशिष्ठ गुस्से में कहते दिख रहे हैं कि, ‘देखिए, मैं ‘जोश’, ‘क्या कहना’ सभी फिल्मों में था? मैं इन सब में शामिल नहीं हुआ, इसलिए खान-पान ने 27 साल तक मेरा बायकॉट किया। अब भगवान इन सभी खानों का बायकॉट कर रहे हैं।’


पुनीत वशिष्ठ अक्सर ये दावा करते हैं कि शाहरुख को उन्होंने ही एक्टिंग करना सिखाया है। वह सलमान और शाहरुख को अपने खराब करियर का जिम्मेदार मानते हैं। हाल में ही पुनित ने शाहरुख खान को बेकार एक्टर कहा था। पुनीत को समय समय पर शाहरुख और सलमान खान आरोप लगाते देखा गया है। पुनित ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि विद्युत जामवाल के सामने क्या हैं सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह। पुनीत वशिष्ठ ने सुशांत सिंह राजपूत केस के समय कहा था कि सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह जैसे कलाकारों की वजह से सुशांत को ऐसा कदम उठाना पड़ा।