शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी अभिनेता के लिए है बहुत खास, जानिए उनके बारे में कुछ अनसुनी बाते!

0
287

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से उनकी मैनेजर पूजा ददलानी का नाम सुर्ख़ियों में हैं। बताया का रहा हैं कि आर्यन की जमानत में पूजा की भूमिका सबसे अहम रही हैं। हालाँकि जब से उनका नाम सामने आया हैं जब फैन्स पूजा के बारे में जानने की इच्छुक दिखाई दे रहे है। ऐसे में आज आपको पूजा के बारे में बता रहे है कुछ खास बाते।


पूजा 2012 से शाहरुख की मैनेजर हैं। वह 8 अक्टूबर को आर्यन की जमानत पर सुनवाई के दौरान कोर्ट के अंदर मौजूद थीं। आर्यन खान को जेल भेजे जाने के बाद से पूजा उनके लिए कपड़े और अन्य जरूरी सामान लाती नजर आ रही हैं। उन्हें आर्यन की जमानत याचिका की सुनवाई में भी देखा गया था।

 पूजा का जन्म 2 नवंबर 1983 को उनके माता-पिता मनु ददलानी और मीनू ददलानी के घर हुआ था।पूजा की एक बहन है जिसका नाम गीतिका है जो बिल्कुल उन्हीं की तरह दिखती है। पूजा ने मुंबई में बाई अवाबाई फ्रामजी पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल और एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में अपनी शिक्षा पूरी की। उसके पास मास कम्युनिकेशन की डिग्री भी है।

पूजा दीया मिर्जा के दूसरे पति वैभव रेखी की करीबी रिश्तेदार हैं। पूजा ने 2008 में हितेश गुरनानी से शादी की थी। वह लिस्टा ज्वेल्स के निदेशक हैं। 2016 में वह एक लड़की की माँ बनी थी। उन्होंने उसका नाम रेयना रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा की कुल संपत्ति लगभग 45 करोड़ हैं।

पूजा को कई अहम पलों में शाहरुख के साथ देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रांड के साथ शाहरुख के कॉन्ट्रैक्ट को मैनेज करने से लेकर कानूनी और बिजनेस से जुड़े सभी कामों को पूरा करने तक पूजा संभालती हैं।  ऐसा माना जाता है कि पूजा ने शाहरुख खान स्टारर चेन्नई एक्सप्रेस के लिए एक निर्माता के रूप में भी काम किया था।

शाहरुख-गौरी के तीनों बच्चों में आर्यन.खान के साथ पूजा का रिश्ता सबसे मजबूत माना जाता है। 2019 में, आर्यन के साथ एक मोनोक्रोम फोटो साझा करते हुए, उन्होंने लिखा था, उन्हें अपने पिता की बुद्धिमत्ता, माँ का आकर्षण और अपना सेंस ऑफ ह्यूमर मिला है। एक संवेदनशील लड़का जिसका दिल सही जगह पर है। आर्यन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।”वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी ढेर सारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।