शारीरिक समस्या से जूझ रही हैं Alka Yagnik, सुनने की क्षमता पर पड़ रहा असर जानें

0
47

अलका याग्निक एक मशहूर भारतीय गायिका हैं। वह नब्बे के दशक की बेहतरीन गायिकाओं में से एक हैं। संगीत से उनका रिश्ता दशकों पुराना रहा है। वह लगभग चार दशक से भी ज्यादा समय से अपने गीतों के जरिए लोगों का मनोरंजन करती आ रही हैं। उन्होंने इस दौरान ‘तू शायर है मैं तेरी शायरी’, ‘गली में आज चांद निकला’, ‘अगर तुम साथ हो’ जैसे कई सुपरहिट गाने को अपनी आवाज दी है। हाल मे ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी जानकारी साझा की, जिसे जानकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए।

मशहू गायिका ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने स्वास्थ्य को लेकर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि वह एक दुर्लभ शारीरिक समस्या से जूझ रही हैं, जिसमें उनकी सुनने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक, एक वायरल अटैक के कारण उन्हें ये समस्या हुई है। उन्होंने अपने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alka Yagnik (@therealalkayagnik)

इसे लेकर उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा है कि कुछ सप्ताह पहले एक फ्लाइट से उतरने के बाद उन्हें अचानक से सुनने में कमी महसूस हुई। उन्होंने कहा की कुछ सप्ताह तक इसे स्वीकार करने के लिए हिम्मत जुटाने के बाद, वह अब लोगों को भी इसके बारे में बता देना चाहती थीं, जो बीते कुछ समय से उनकी गैरमौजूदगी से परेशान हो रहे थे। उन्होंने लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को तेज संगीत और हेडफोन के अधिक उपयोग को लेकर चेताया भी है।/

अलका याग्निक के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी मिलते ही कई सितारों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मशहूर गायक सोनू निगम ने लिखा,” मुझे महसूस हुआ था कि कुछ गड़बड़ है, जैसे ही मैं वहां आता हूं आपसे मिलता हूं। भगवान करें आप जल्द ठीक हो जाएं”। उनके अलावा पूनम ढिल्लों ने लिखा,”आपको ढ़ेर सारा प्यार और दुआ और आशीर्वाद भेज रही हूं। आप जल्द ही फिर से पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी।”