शादी के बंधन में बंधे केएल राहुल और अथिया शेट्टी देखे फ़ोटोज़

0
5384

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल आखिरकार आज यानी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। पिछले काफी समय से अपने रिश्ते और शादी को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले इस कपल को विवाह बंधन में बंधे देखने के लिए फैंस लंबे समय से उत्सुक थे।

खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पूरे रीति- रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस बीच अब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

फैंस काफी समय से अथिया और केएल राहुल की शादी का इंतजार कर रहे थे। अथिया और राहुल की प्रेम कहानी एक दोस्त के जरिए हुई मुलाकात के बाद हुई के बाद हुई थी।

अथिया और केएल राहुल की प्रेम कहानी आज जन्म- जन्म के सफर का रूप ले चुकी है।

शादी के बाद सामने आई पहली तस्वीरों में अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। दोनों के चेहरों पर प्यार की चमक साफ दिखाई दे रही है।