डर के साए में जी रहे सलमान खान समेत ये सितारे, हमले के डर से मिल चुकी खास सुरक्षा!

0
32

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलियां चलने की खबर सामने आई है। आज रविवार सुबह 5 बजे 2 हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। हमलावरों ने बांद्रा में सलमान के घर के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से भाग गया। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान की पहले ही सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सलमान की सुरक्षा और बढ़ा सकती है। सलमान से पहले भी कई सितारे हैं, जिन्हें हमले के डर से सुरक्षा मिल चुकी है। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में…

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की पिछले साल जवान और पठान हिट जाने के बाद खतरे की आशंका देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई थी। पिछले साल शाहरुख को Y+ सुरक्षा दी गई। अभिनेता के साथ हर समय बॉडीगार्ड के तौर पर 6 पुलिस कमांडो रहते हैं।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की भी सुरक्षा काफी टाइट है। बिग बी को मुंबई पुलिस की तरफ से खास सुरक्षा मिली हुई है। जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद अभिनेता के बंगले जलसा की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। बिग बी को Y+ सुरक्षा मिली हुई है।

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। सरकार ने अभिनेत्री को Y+ सिक्योरिटी प्रदान की हुई है। कंगना बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री हैं, जिन्हें ये खास सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा में 10 से 12 सीआरपीएफ जवान अलग-अलग शिफ्ट में हमेशा तैनात रहते हैं।

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर को पिछले साल फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।