बॉलीवुड के इन सितारों ने रचाई गुपचुप शादी, सालों तक लोगों को नहीं लगी खबर जानें

0
50

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अदिति ने अभिनेता सिद्धार्थ से हैदराबाद के एक मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी रचाई। शादी की खबरें सामने आने के बाद अदिति ने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि भी कर दी। वेब सीरीज ‘हिरामंडी’ में अहम किरदार निभा रही अदिति की शादी की खबर सामने आने के बाद फैंस और उनके चाहने वाले अदिति को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि, अदिति से पहले भी इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारों ने गुपचुप तरीके से शादी रचाकर सुर्खियां बटोरी है, चलिए आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं।

इस लिस्ट में पहला नाम अभिनेत्री अमृता राव का है। अमृता ने आरजे अनमोल से गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। दोनों की शादी की खबर फैंस को दो साल बाद लगी थी। लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम का है। यामी ने निर्देशक आदित्य धर के साथ साल 2021 में गुपचुप तरीके से शादी रचाकर फैंस को चौंका दिया था। यामी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी शादी की जानकारी दी थी।

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री सना शेख ने पहले इंडस्ट्री को छोड़कर सबको हैरान कर दिया। इसके बाद साल 2020 में सना की शादी तस्वीर सामने आई। सना ने शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस से शेयर कर सभी को चौंका दिया था। सना की शादी बिल्कुल गुपचुप तरीके सी हुई थी।

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रानी मुखर्जी की शादी भी बेहद गुपचुप तरीके से हुई। रानी ने यशराज फिल्म्स के मालिक और निर्माता आदित्य चोपड़ा से शादी की, जिसकी जानकारी फैंस को काफी समय बाद हुई।

अभिनेता जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल से शादी रचा कर हर किसी को हैरान कर दिया। दोनों की शादी की तस्वीरें भी आजतक सामने नहीं आई हैं। जॉन ने शादी के कुछ दिनों बाद फैंस को इसकी जानकारी दी।