जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को लेकर कही थी ऐसी बात, बोली- उन्हें मेरी पसंद और नापसंद पता है!

0
380

दोस्तों बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की, जिनका आज से कुछ समय पहले एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। यह वीडियो एक रियलिटी शो ‘सुपर मॉडल ऑफ़ द ईयर’ का था जिसे पेशे से सुपरमॉडल और एक्टर रहे मिलिंद सोमन होस्ट कर रहे थे। यह वीडियो असल में मलाइका और मिलिंद के बीच मजेदार बातचीत का था जिसमें एक्ट्रेस ने अपने रिलेशन और चॉइस को लेकर खुलकर बात की थी।

वीडियो में एक जगह मिलिंद ने मलाइका से पूछा था कि ऐसा कौन शख्स है जो उन्हें अंदर और बाहर बेहद अच्छी तरह से जानता है।  इस सवाल के जवाब में मलाइका अरोड़ा ने एक्टर और अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का नाम लिया था। मलाइका ने बताया था कि अर्जुन उन्हें बेहद अच्छी तरह से समझते हैं। उन्हें यह बखूबी पता है कि मेरी पसंद और नापसंद क्या है।

एक्ट्रेस से इस रियलिटी शो के दौरान मिलिंद सोमन ने एक बेहद पर्सनल सवाल भी किया था। असल में मिलिंद ने मलाइका से पूछा था कि उन्हें कैसे पुरुष पसंद आते हैं ? इसके जवाब में बड़ी ही बेबाकी से मलाइका ने कहा था कि उन्हें वो पुरुष पसंद हैं जो किस करना अच्छे से जानते हों।

बता दें कि मलाइका की पहली शादी एक्टर अरबाज़ खान से हुई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा भी हुआ, हालांकि, आपसी मनमुटाव के चलते मलाइका और अरबाज़ का शादी के 19 साल बाद  2017 में तलाक हो गया था। मलाइका अरोड़ा अब एक्टर अर्जुन कपूर के साथ सीरियस रिलेशन में हैं और यह दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे के साथ अक्सर समय  बिताते नज़र आते हैं।