बहुत समय में इस दुनिया को अलविदा कह गई थी ये अभिनेत्री, आज भी रहस्य बनी हुई है अभिनेत्री की मौ’त की गुत्थी!!

0
347

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान महज 25 साल की उम्र में उन्होंने 3 जून 2013 को दुनिया को अलविदा कह दिया। जिया खान की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है जो सुलझ नहीं पाई है। जिया खान का जन्म 20 फरवरी 1988 को न्यूयॉर्क में था। उनके खाते में सिर्फ तीन फिल्में ही हैं। जिन्होंने इतनी कम फिल्मों में अभिनय किया लेकिन फिर भी दर्शकों का दिल जीत लिया था।

बता दे की जिया खान ने अपनी पहली निशब्द में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। फिल्म का विरोध हुआ तो जिया का नाम उछला और लोग उन्हें पहली फिल्म से जानने लगे। इसके बाद आमिर खान के साथ गजनी और हाउसफुल में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ नज़र आयी थी। इतने बड़े कलाकारों के साथ काम करना सपना होता है लेकिन जिया के  ये सपने बहुत ही जल्द पुरे होते जा रहे थे लेकिन अचानक ही वो इस दुनिया को छोड़ कर चली गई।

3 जून 2013 को जिया खान ने अपने मुंबई के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिया की मौते के 3 दिन बाद उनकी बहन को 6 पेज का सूइसाइड नोट मिला था। इस नोट में जिया खान ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के साथ अपनी रिलेशनशिप की च्रचा की थी। जिया ने इस लेटर में सूरज पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे।

सिर्फ 25 साल की जिया के होठों पर मौत की पपड़ी जम चुकी थी। मरने से पहले जिया ने आखिरी बार सूरज से बात की थी। पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार किया और 23 दिन तक जेल में रहने के बाद सूरज को जमानत मिली। सात साल बीत गए लेकिन मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी। आज जिया खान हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने छोटे से करियर में वह काफी प्रभावशाली काम करने में कामयाब रहीं। 2013 में उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। उनकी लाश उनके जुहू वाले घर में मिली थी।