करीना-दीपिका के डिजाइनर स्वप्निल शिंदे ने कराया सेक्स चेंज, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी जानकारी!

0
367

दोस्तों बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपने लिंग परिवर्तन (सेक्स चेंज) के बारे में जानकारी दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सनी लियोनी जैसी बड़ी सेलेब्स के फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे खुद के ट्रांसवुमन होने का खुलासा सोशल मीडिया पर कर दिया है। अपने सोशल मीडिया पर ट्रांसजेंडर बनने का ऐलान करके स्वप्निल शिंदे ने सबको दंग कर दिया है।

बता दे की इतना ही नहीं अपने शारीरिक बदलाव के बाद अब स्वप्निल शिंदे ने अपना नाम भी बदल लिया है। लड़के से लड़की बन चुके स्वप्निल शिंदे ने अपना नया नाम सायशा शिंदे रख लिया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने इस बदलाव की जानकारी दी है। जिसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा है।

तस्वीर में स्वप्निल बेहद खूबसूरत लड़की की तरह नजर आ रहे हैं। इसके साथ शेयर किए नोट में उन्होंने बताया की उन्हें अपनी लैंगिकता को लेकर बहुत बार उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है। इस नोट के कैप्शन में स्टाइलिस्ट ने अपने नाम सायशा का अर्थ समझाते हुए लिखा, ‘सायशा का अर्थ है एक सार्थक जीवन। मेरा प्लान भी अपनी लाइफ को सार्थक बनाने का है।’ इसके बाद स्वप्निल शिंदे ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी खुशी को जताते हुए यह बताया है कि कैसे लोग अब उन्हें मैम बोलकर संबोधित करेंगे। यह पढ़कर आप समझ सकते हैं कि उनके लिए यह पल कितना खास होने वाला है।

सायशा ने अपने नोट में लिखा, ‘मैंने अपने कई साल खुद को गै मान कर बिताए, क्योंकि मैं पुरुषों के प्रति आकर्षित थी। लेकिन आज से 6 साल पहले मुझे खुद के बारे में पता चला की मैं गै नहीं, ट्रांसवुमन हूं। तब मैंने खुद इस सच को स्वीकार किया था। अब मैं आप सभी को यह बताना चाहती हूं की मैं गै मैन नहीं हूं, मैं एक ट्रांसवुमन हूं।’ बता दें कि स्वप्निल शिंदे करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, हिना खान, श्रद्धा कपूर, सनी लियोनी और अनुष्का शर्मा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए कपड़े डिजाइन करते रहे हैं।