14 साल की लड़की के प्यार पढ़ गया था शोले का गब्बर सिंह, कहा था- ‘जल्दी बड़ी हो जाओ मैं तुमसे शादी करूंगा’!

0
374

दोस्तों बॉलीवुड की दुनिया में यूं तो कई विलन्स हुए हैं जिन्होंने लोगो को खूब डराया है लेकिन कुछ ऐसे भी विलेन हुए हैं जिनका अभिनय और जिनके किरदार हमेशा के लिए अमर हो गए। इसी फेहरिस्त में शामिल हैं बॉलीवुड के गब्बर सिंह यानी अमजद खान। अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वाले अमजद खान भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी ज़िंदगी की कहानियां अक्सर चर्चा में रहती हैं।

आपको बता दे की जिस विलेन की यहाँ बात हो रही है वो है फिल्म शोले के गब्बर सिंह उर्फ़ अमजद खान। अभिनेता अमजद खान की लव लाइफ के बारे में बताएंगे जो शायद आपको पता न हो। फिल्मी दुनिया के सबसे खतरनाक विलन की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। अमजद खान की शादी साल 1972 में शेहला खान से हुई थी। बताया जाता है कि अमजद जब पहली बार शेहला से मिले थे तब शेहला की उम्र 14 साल थी।

बता दे की अभिनेता अमजद उस समय कॉलेज में थे और दोनों एक साथ खेलने जाया करते थे। दोनों एक दूसरे के पड़ोसी भी थे। इसी दौरान अमजद को शेहला से प्यार हो गया। अमजद ने शेहला से पूछा कि तुम्हारी उम्र क्या है तो उन्होंने 14 साल बताई। तब अमजद ने कहा कि, ‘तुम जल्दी बड़ी हो जाओ मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।’ हर प्रेम कहानी की तरह इनकी प्रेम कहानी में भी मुश्किलें आईं मगर आख़िरकार साल 1972 में दोनों ने शादी रचा ली। अमजद और शेहला की लव स्टोरी आज भी याद की जाती है। दोनों का बचपन का प्यार मुकम्मल हुआ।