बच्चो की मौत का दर्द उठा चुके है ये सितारे, किसी ने 4 दिन तो किसी ने जवान बच्चे को खोया!

0
458

दोस्तों फिल्म जगत में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने निजी जीवन में ऐसे दुख झेले हैं जिन्होंने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। लेकिन दुनिया के सामने अपने इस दर्द को आने ने नहीं दिया। बता दे की यहाँ उन सितारों की बात हो रही है जिन्होंने अपने बच्चे को खो दिया है जिसके बाद इन सितारों को काफी बड़ा झटका लगा था। ऐसे में आज आपको उन सितारों के बारे में बता रहे है जिन्होंने इस दर्द का सामना किया है।

गोविंदा

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा अपनी फिल्मों से लोगो के बीच काफी फेमस रहे हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्होंने अपनी बेटी को खोने का दुख झेला है। गोविंदा ने अपनी पहली बेटी को तब खो दिया था जब वह केवल चार महीने की थी। गोविंदा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरी पहली बेटी समय से पहले पैदा हुई थी। बेटी की मौत से गोविंदा पूरी तरह टूट गए थे।

प्रकाश राज

बॉलीवुड और साउथ के पॉपुलर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रकाश राज ने अपना 5 साल का बेटा खो दिया था। उनका बेटा पतंग उड़ाते हुए केवल एक फुट ऊंची टेबल से गिर गया था। इसके कुछ महीने बाद उसे दौरे पड़ने लगे और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। प्रकाश राज ने अपने बेटे को याद करते हुए कहा था कि किसी को समझ नहीं आया कि क्या वजह थी। उसकी मौत किसी भी दूसरे दुख से ज्यादा दुखद थी मेरे लिए। इसके बाद से मैंने जिंदगी को हल्के में नहीं लेता और इसका हर पल जीता हूं।

मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी अपने बेटे को खोने का दुख झेला है। उन्होंने अपने बेटे अयाज को 19 साल की उम्र में खो दिया था। बताया जाता है कि एक सड़क दुर्घटना में उनके बेटे को गंभीर चोट आई थी। जिसके कुछ समय बाद ही उसका देहांत हो गया।

आशा भोसले

साल 2002 में सिंगर आशा भोसले की बेटी वर्षा भोसले ने 56 साल की उम्र में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। कहा जाता है कि साल 1998 में अपने पति से तलाक होने के बाद से वह डिप्रेशन में थीं। वर्षा पहले भी कई बार खुद को मारने की कोशिश कर चुकी थीं।

चार्ली चैपलिन

शायद ही ऐसा कोई होगा जो चार्ली चैपलिन की अदाकारी पर नहीं हंसा होगा। मगर बहुत कम लोगों को पता होगा कि सभी को हंसाने वाले इस चेहरे के पीछे बड़े गम छिपे थे। चार्ली चैपलिन ने 4 शादियां की जिससे उन्हें 11 बच्चे पैदा हुए। चार्ली चैपलिन के पहले बच्चे की मौत उसके जन्म के तीन दिन बाद ही हो गई थी।